फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: शादी में खाने को लेकर हुआ विवाद, युवक ने नाबालिग पर किया चाकू से हमला, हुई मौत

Wed, 04 Dec 2024 02:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग के जेवरा सिरसा में शादी समारोह में खाना के दौरान विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक घर में शादी की पार्टी चल रही थी। इसी दौरान एक युवक का खाना परोस रहे दो नाबालिगों के साथ खाने की चीजों को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग के जेवरा सिरसा में शादी समारोह में खाना के दौरान विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक घर में शादी की पार्टी चल रही थी। इसी दौरान एक युवक का खाना परोस रहे दो नाबालिगों के साथ खाने की चीजों को लेकर विवाद हुआ। उस समय तो विवाद लोगों ने मिलकर शांत करा दिया। लेकिन जब पार्टी खत्म हुई तो दोनों नाबालिगों के साथ फिर से युवक ने विवाद किया। विवाद के दौरान चाकू से वार कर दिए घायल नाबालिग लड़के को अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


जेवरा सिरसा में मंगलवार रात एक शादी हो रही थी। इसी शादी में खाने का कार्यक्रम था। शादी में शामिल होने के लिए एक युवक आया। जहां उसने खाने को लेकर वहां खाना परोस रहे दो नाबालिगों से विवाद किया। जानकारी के अनुसार शादी में खाने की प्लेट में एक और रसगुल्ला नहीं देने को लेकर युवक ने आपत्ति जताई। वहीं नाबालिग उसे रसगुल्ला नहीं दे रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद के बाद जब मामला शांत हुआ तो लोग अपने अपने घरों की ओर जाने लगे।

इस दौरान विवाद करने वाले युवक ने फिर से दोनों नाबालिगों के साथ रसगुल्ला नहीं देने को लेकर बातचीत की।विवाद इतना बढ़ा कि दोनों नाबालिगों ने नाबालिग लड़के पर चाकू से हमला कर दिया.जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.घटना के बाद नाबालिग हमलावर पुलिस थाने पहुंचकर सरेंडर किया। पुलिस ने दोनो नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें