फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग: स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान कार्यक्रम में डिप्टी सीएम, विदेशी कंपनियों के विरोध में पैदल मार्च

Fri, 22 Aug 2025 08:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग में प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव दुर्ग के नए बस स्टैंड में आयोजित स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान के कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग में प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव दुर्ग के नए बस स्टैंड में आयोजित स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर समेत अन्य जनप्रतिनिधियो ने भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की बात कही। 

विज्ञापन


अगस्त क्रांति के उपलक्ष्य में स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान के तहत दुर्ग के नए बस स्टैंड के सामने कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुऐ प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने विदेशी कंपनियों के उत्पाद को त्यागने और स्वदेशी कंपनियों को अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्वदेशी भारत की संस्कार में रहा है। देशभर में इसको लेकर के अब अभियान चलाया जा रहा है। स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान के कार्यक्रम के बाद विदेशी कंपनियों के विरोध में पैदल मार्च भी निकाला गया। जो की पटेल चौक पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इसके बाद विदेशी वस्तुओं का पुतला दहन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें