फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग: बहू ने दादी सास को उतारा मौत के घाट, लोहे के हथौड़े से किया हमला, आरोपी महिला गिरफ्तार

Fri, 17 Oct 2025 06:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग में नंदिनी थाना क्षेत्र में एक बहू ने दादी सास पर लोहे के हथौड़े से वारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियां बहू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बहू से जब पुलिस ने संदेह के आधार पर पूछताछ करने पर हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार की है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग में नंदिनी थाना क्षेत्र में एक बहू ने दादी सास पर लोहे के हथौड़े से वारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियां बहू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बहू से जब पुलिस ने संदेह के आधार पर पूछताछ करने पर हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार की है।

विज्ञापन


दरअसल 16 अक्टूबर को गोढ़ी गांव में दादी सास और बहु में वाद विवाद के बाद बहु ने दादी सास पर हथौड़ा मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। प्रार्थी ने नंदिनी थाना में शिकायत दर्ज कराया कि उसकी मां उर्मिला वर्मा और उसकी बहू रोशनी वर्मा घर पर थे। बाकी सदस्य काम पर गए हुए थे। इसी बीच पड़ोसी ने फोन से घटना की सूचना दी। घर आकर देखा तो बूढ़ी मां बेडरूम में लहुलुहान पड़ी थी। उसके सिर में गंभीर चोट था। खून निकला हुआ था उसकी मृत्यु हो चुकी थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई थी। 

पुलिस ने सन्देही के आधार पर बहू रोशनी वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किया। आरोपी बहू ने बताया कि उसकी दादी सास उसे खाना बनाने के नाम पर ताना मारती थी। उसके हाथ का खाना नहीं खाने को लेकर घटना वाले दिन दोनों के मध्य विवाद हुआ।दादी सास के साथ झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि आक्रोश में आकर बहू बेडरूम में रखे लोहे के हथौड़े से मृतिका उर्मिला वर्मा के सिर में वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। आरोपी बहू की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का हथौड़ा को पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें