फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग: कांग्रेस नेता सचिन पायलट बोले- बीजेपी ने वोट चोरी कर बनाई सरकार, चुनाव आयोग दे रहा संरक्षण

Thu, 18 Sep 2025 07:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

छग में कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ यात्रा के आज तीसरे और आखिरी दिन  कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव  सचिन पायलट दुर्ग पहुंचे। जहां सबसे पहले पहली उन्होंने मिनी माता की प्रतिमा में माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत की।
विज्ञापन
मंच पर सचिन पायलट व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छग में कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ यात्रा के आज तीसरे और आखिरी दिन  कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव  सचिन पायलट दुर्ग पहुंचे। जहां सबसे पहले पहली उन्होंने मिनी माता की प्रतिमा में माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत की। सचिन पायलट खुद बाइक में चलाकर युवा कांग्रेस की बाइक रैली में शामिल हुऐ।गंजपारा चौक,पटेल चौक होते हुऐ गांधी चौक में आयोजित आमसभा में ये बाईक रैली समाप्त हुई। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, टी एस सिंहदेव,चरण दास महंत,ताम्रध्वज साहू,रविंद्र चौबे और अरुण वोरा समेत अन्य जनप्रतिनिधि  शामिल रहे।

विज्ञापन


सचिन पायलट ने आमसभा के माध्यम से हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। और वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि छग में भी 2023 विधानसभा चुनाव में वोट चोर कर भाजपा ने अपनी सरकार बनाई है। सचिन पायलट ने कहा की वोट कर चोरी करने वालों को चुनाव आयोग संरक्षण दे रहा है।आयोग को जांच करनी चाहिए। सत्य जब सामने आया है। और इसका खुलासा हुआ है तो उसे पर आयोग को अपनी बात रखनी चाहिए। कि आखिर वोट चोरी क्यों हो रही है।वही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कहा है,की राहुल गांधी वोट चोरी की सीरीज चला रहे है।वोट चोरी के मुद्दे पर केंद्र की सरकार के पास कोई जवाब नहीं है।निर्वाचन आयोग के पास कोई जवाब नही है।भारतीय जनता पार्टी बचाव की मुद्रा में है।देश की जनता राहुल गांधी जी के साथ खड़ी है। जनता यह जान चुकी है।की चुनाव हुऐ उसमे वोट चोरी हुए है।जिसके कारण केंद्र की सरकार बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें