फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: रिपोर्ट में देरी करने पर छह पटवारियों पर गिरी गाज, कलेक्टर ने आरआई समेत संस्पेंड करने का दिया प्रस्ताव

Wed, 22 Feb 2023 06:18 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग में कलेक्टर ने दह पटवारी और एक आरआई के खिलाफ कार्रवाई की है। सभीक्षा बैठक में पाया गया कि सभी ने राजस्व प्रकरणों में अपनी रिपोर्ट भेजने में लापरवाही की। जिसकी वजह से मामलों के निस्तारण में देरी हुई।
विज्ञापन
कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक ली। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग जिला कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक ली। इस समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने लापरवाही किए जाने पर छह पटवारियों और एक आरआई को सस्पेंड करने का प्रस्ताव अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। इसमें धमधा अनुविभाग के 4 तथा पाटन अनुविभाग के 2 पटवारी समेत 1 राजस्व निरीक्षक शामिल हैं। कलेक्टर ने समीक्षा में पाया कि इन्होंने विभिन्न प्रकरणों में अपने प्रतिवेदन भेजने में देरी करने की वजह से इन प्रकरणों का निराकरण रूका रहा।

विज्ञापन


कलेक्टर ने कुछ दिनों पहले राजस्व न्यायालयों के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया था कि कुछ आवेदन ऐसे थे जो आवकजावक शाखा में आ गये थे लेकिन इन्हें पंजीकृत नहीं किया गया था। इसके लिए आवकजावक शाखा के साथ ही रीडर के रजिस्टर भी पंजीकृत किया जाए। रीडर की अनुपस्थिति में उनके द्वारा किये जा रहे सामान्य कार्य संपादित होते रहे इसके लिए सहायक ग्रेड को प्रशिक्षित करने का निर्देशित किया गया है।

कलेक्टर ने कहा कि कुछ मामलों में समयसीमा से काफी लंबे समय से प्रकरण लंबित हैं। एसडीएम इनकी मानिटरिंग करें और शीघ्रता से निराकरण करने की कोशिश करें। पटवारी और आरआई के प्रतिवेदन समय पर आयें। और एसडीएम हर सप्ताह मानिटरिंग करें कि सीमांकन की अवधि पर आरआई मौके पर उपस्थिति हो रहे है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें