फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg Student Suicide: 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, 3 विषयों में हुई थी फेल; पुलिस जांच में जुटी

Fri, 12 May 2023 07:52 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

12वीं कक्षा में फेल होने के बाद उपासना वर्मा नाम की लड़की ने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं अभी परिवार वालों के बयान लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मृतिका उपासना वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसई ने शुक्रवार को नतीजों की घोषणा कर दी। दुर्ग में एक 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने फेल होने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतिका छात्रा भिलाई के एमजीएम स्कूल में पढ़ाई करती थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मोहननगर थाना क्षेत्र के एकता परिसर में रहने वाली उपासना वर्मा ने आज सीबीएसई के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम आने के बाद परिमाण में 3 विषय में फेल हो गई। जिसके बाद वह अपने कमरे में गई और वहां जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने शव को उतारा और बेटी को ले जाकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। मामले में अभी परिवार वालों का बयान लिया जा रहा है। लेकिन सदमे के कारण अभी वे भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें