12वीं कक्षा में फेल होने के बाद उपासना वर्मा नाम की लड़की ने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं अभी परिवार वालों के बयान लिए जा रहे हैं।
सीबीएसई ने शुक्रवार को नतीजों की घोषणा कर दी। दुर्ग में एक 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने फेल होने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतिका छात्रा भिलाई के एमजीएम स्कूल में पढ़ाई करती थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मोहननगर थाना क्षेत्र के एकता परिसर में रहने वाली उपासना वर्मा ने आज सीबीएसई के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम आने के बाद परिमाण में 3 विषय में फेल हो गई। जिसके बाद वह अपने कमरे में गई और वहां जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने शव को उतारा और बेटी को ले जाकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। मामले में अभी परिवार वालों का बयान लिया जा रहा है। लेकिन सदमे के कारण अभी वे भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं।