फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg News: खारुन के बहाव में बह गए 16 मवेशी, नदी किनारे छोड़कर गया था चरवाहा; जेसीबी से तीन के निकाले गए शव

Fri, 21 Jul 2023 05:17 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग

सार

दुर्ग से होकर बहने वाली खारुन नदी के तेज बहाव में शुक्रवार को 16 मवेशी बह गए। कोई चरवाहा अपने मवेशियों को नदी किनारे छोड़कर गया था। इस दौरान मवेशी नदी की चपेट में आ गए और बह गए।
विज्ञापन
नदी में बह गए मवेशी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दुर्ग से होकर बहने वाली खारुन नदी के तेज बहाव में शुक्रवार को 16 मवेशी बह गए। इस दौरान तीन मवेशी नदी की जलकुंभी में फंसे हुए थे। सूचना मिलने पर पहुंची प्रशासन की टीम ने जेसीबी की मदद से तीन मवेशियों के बाहर निकाला। हालांकि तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बाकी मवेशियों का अभी तक पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बारिश के चलते इन दिनों खारुन नदी उफान पर है। कोई चरवाहा अपने मवेशियों को नदी किनारे छोड़कर गया था। इस दौरान मवेशी नदी की चपेट में आ गए और बह गए। आगे जाकर 12 से ज्यादा मवेशी जलकुंभी में फंस गए। जेसीबी से उन्हें निकालने का प्रयास शुरू किया गया, लेकिन तीन मवेशी ही मिले। उनकी भी मौत हो गई। बाकी नदी के बहाव में बह गएद्ध 

कुम्हारी थाना प्रभारी केशव राम कोसले ने बताया कि खारून नदी में 16 मवेशी तेज बहाव में बह गए थे, जिनमें से तीन मवेशियों का शव बरामद किए गए हैं। बाकी मवेशियों को भी रेस्क्यू किया जा रहा है। पशुपालक अपने मवेशियों को नदी के किनारे छोड़ कर गया था। इन दिनों खारुन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें