फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार: छह लाख रुपये कीमत का 274 पुड़िया बरामद ड्रग्स बरामद; नागपुर से लाकर बेचते थे

Thu, 01 Jun 2023 05:28 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग

सार

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी नागपुर से ब्राउन शुगर लाकर दुर्ग-भिलाई में युवाओं को महंगे दाम में बेचते थे। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद ब्राउन शुगर की पुड़िया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से 274 पुड़िया बरामद ड्रग्स की बरामद की गई है। इसकी कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में एक आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपी ड्रग्स बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस को बुधवार देर शाम सूचना मिली कि विजय नगर इलाके में एक खंडहर नुमा मकान में कुछ लोग ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहे है। इसके बाद पुलिस ने छापा मारकर तीन आरोपियों लाला राम साहू, नितीश पांडेय और शंकर नागवंशी को पकड़ा है। आरोपी नागपुर से ब्राउन शुगर लाकर दुर्ग-भिलाई में युवाओं को महंगे दाम में बेचते थे। वहीं एक अन्य आरोपी बुची उर्फ डोमेंद्र देवांगन फरार हो गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें