पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा के निवासी में आज सीबीआई की टीम पहुंची। सीबीआई के 6 सदस्य टीम ओएसडी के पदुमनगर घर पर सर्चिंग अभियान में पहुंची। सीबीआई की टीम 26 मार्च को भी आशीष वर्मा के घर पहुंची थी लेकिन घर पर कई सदस्य नही होने पर एक नोटिस चस्पा कर लौट गई थी।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी आशीष वर्मा के पदुम नगर स्थित घर पर सीबीआई की टीम ने आज सर्चिंग अभियान पर पहुंची। जहां आशीष वर्मा की उपस्थित में घर को तलाशी ली गई। साथ ही टीम ने आशीष वर्मा से पूछताछ भी की।
सीबीआई की टीम 4 घंटे तक आशीष वर्मा के घर पर जांच की जहां से जमीन के कागजात समेत अन्य दस्तावेज लेकर लौट गई है। सीबीआई की टीम ने आज आशीष वर्मा के घर दूसरी बार पहुंची पहली बार 26 मार्च को आशीष वर्मा और परिवार कश्मीर टूर पर थे। जिसके कारण घर के बाहर नोटिस चस्पा कर बैरंग लौट थी। आपको बता दे कि 26 मार्च को दुर्ग और भिलाई में ऑनलाइन महादेव सट्टा एप्प के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री समेत 15 से अधिक ठिकानों पर एक साथ सीबीआई ने छापामार कार्यवाही की थी।