फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड में गड़बड़ी का मामला, एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने की छापेमारी

Mon, 27 Jan 2025 06:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

छग मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड गड़बड़ी मामले में एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने दुर्ग के गंजपारा में छापामार कार्यवाही की गई।एसीबी की टीम मोक्षित कॉरपोरेशन पहुंचकर जांच गई।
 
विज्ञापन
एसीबी और ईओडब्ल्यू का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छग मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड गड़बड़ी मामले में एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने दुर्ग के गंजपारा में छापामार कार्यवाही की गई।एसीबी की टीम मोक्षित कॉरपोरेशन पहुंचकर जांच गई।

विज्ञापन


गंजपारा स्थित मोक्षित कॉरपोरेशन के संचालक शांतिलाल चोपड़ा और उसके बेटे शशांक चोपड़ा को दवाई और मेडिकल इक्विपमेंट को एजेंसी है जहां से सरकारी मेडिकल एजेंसी से दवाई सप्लाई किया जाता था।एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने दोनों से पूछताछ की और दस्तावोजो को जांच पड़ताल की गई। टीम ने कार्यवाही पूरी कर उनके घर और ऑफिस से दस्तावेजों को जप्त कर रायपुर के लिए रवाना हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार विधानसभा सत्र में बीजेपी विधायक धरम लाल कौशिक ने प्रदेश में सरकारी दवाई सप्लाई के मामले को सदन में उठाए थे इस दवाई खरीदी में 660 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाए थे वही प्रदेश के सरकारी दवाई  सप्लाई में न जरूरत थी और न ही डिमांड थी। जिसके बाद एसीबी ने इस मामले में मामला दर्जकर जांच कर रही थी इसकी मामले में आज इस कार्यवाही की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें