फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: कॉलेज में घुसकर प्रेमिका से की गाली-गलौज, मांगने लगा एक लाख रुपये; प्रेमी और उसका दोस्त गिरफ्तार

Sat, 31 May 2025 09:22 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग जिले के अंजोरा चौकी पुलिस ने एक सनकी प्रेमी और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़िता के कॉलेज में घुसकर गाली-गलौज की। इतना ही नहीं प्रेमी अपनी प्रेमिका से एक लाख रुपये मांगने लगा।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग जिले के अंजोरा चौकी पुलिस ने एक सनकी प्रेमी और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़िता के कॉलेज में घुसकर गाली-गलौज की। इतना ही नहीं प्रेमी अपनी प्रेमिका से एक लाख रुपये मांगने लगा। मना करने पर उसने पीड़िता को जान से मारने की भी धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने प्रेमी समेत एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक कार और मोबाइल फोन बरामद किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, छात्रा की दोस्ती कोंडागांव के रहने वाले वैभव भारती से इंस्टाग्राम पर 3 वर्ष पहले हुई थी और दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। कुछ समय बाद बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया। जिसके बाद अब आरोप वैभव भारती छात्रा के कॉलेज में दोस्त का इलाज कराने के बहाने घुसा और छात्रा के साथ जमकर गाली-गलौज कर एक लाख की अवैध उगाही करने लगा। लेकिन छात्रा ने पैसे देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद आरोपी वैभव भारती ने छात्रा को धमकी दी। कहा कि वह उसके घर वालों को दोनों के बीच के प्रेम संबंध के बारे में बता देगा और पैसा नहीं देने पर जान से मारने की भी धमकी दी। जिसके बाद वह फरार हो गया।

इस घटना की शिकायत पीड़ित छात्रा ने अंजोरा चौकी पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को तलाश शुरू की। आरोपी कार को शिवनाथ नदी ब्रिज के नीचे छिपाकर बस से रायपुर भागने की फिराक में थे। पुलिस ने दुर्ग बस स्टैंड पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें