फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोर आवास, मोर अधिकार: सांसद के साथ मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले भाजपाई, बैरिकेडिंग तोड़ी, पुलिस से जमकर झड़प

Tue, 28 Feb 2023 08:34 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग

सार

सांसद विजय बघेल ने कहा कि, राज्य सरकार ने पुलिस को आगे कर मुद्दों पर बात करने से पीछे हट रही है। वहीं दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पूरा अनुशासन का पालन किया गया। जिसके कारण झूमाझटकी जरूर हुई। प्रदर्शनकारियों का कार्यक्रम सफल नहीं हो पाया। साथ ही दोनो तरफ से किसी को भी चोट नहीं आई।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ओर पुलिस में जमकर धक्का-मुक्की हुई। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के भिलाई में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। मोर आवास, मोर अधिकार मुद्दे पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता भिलाई-3 स्थित मुख्यमंत्री आवास घेरने के लिए निकले थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़ दिए और आगे बढ़ने लगे। पुलिस ने रोका तो दोनों पक्षों में जमकर झड़प हुई। करीब आधे घंटे तक धक्का-मुक्की चलती रही। पुलिस ने भी उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया। काफी हंगामे के बाद कार्यकर्ता शांत हुए। पुलिस का कहना है कि धक्का-मुक्की जरूर हुई, पर किसी को चोट नहीं आई है। 

विज्ञापन






चुनावी साल में भाजपा लगातार सरकार को घेरने में लगी है। इसी के तहत मंगलवार को भाजपाइयों ने मंगल भवन मैदान में सभा की। इसके बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निज निवास और पीएचई मंत्री रुद्र गुरु का घर का घेराव करने निकल पड़े। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुऐ सिरसा गेट पंहुचे। वहां उन्होंने बेरिकेड्स तोड़ दिए और आगे बढ़ने लगे। दूसरे बेरियर के पास पहले से तैनात पुलिस के जवानों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपाई वहां लगे बेरिकेड्स को भी तोड़ने की जद्दोजहद में लगे रहे, इस दौरान पुलिस जवानों ने उन्हें रोक लिया। इसके चलते दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक धक्कामुक्की चलती रही। सांसद विजय बघेल का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना को प्रदेश में लागू नहीं कर राज्य सरकार ने गरीबी के साथ मजाक किया है। प्रदेश संगठन के आह्वान पर घेरने का कार्यक्रम पहले से निश्चित किया गया था। भाजपा के कार्यकर्ताओ ने जोश और होश के साथ प्रदर्शन किया। कही कोई अव्यवस्था नही फैलाई। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें