फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg News: भाजपा नेता ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 24 Apr 2024 10:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग के नंदिनी थाना क्षेत्र के बीएसपी क्वार्टर में भाजपा युवा मोर्चा अहिवारा मंडल मंहामंत्री ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय मृतक की पत्नी व बेटा शादी कार्यक्रम में शामिल होने गांव गए हुए थे।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग के नंदिनी थाना क्षेत्र के बीएसपी क्वार्टर में भाजपा युवा मोर्चा अहिवारा मंडल मंहामंत्री ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय मृतक की पत्नी व बेटा शादी कार्यक्रम में शामिल होने गांव गए हुए थे। मृतक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। मृतक ने सुसाइड नोट में खुद को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


नंदिनी थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि अहिवारा टाउनशीप बीएसपी क्वार्टर निवासी शिवकुमार वर्मा (40) के पैतृक गांव सहगांव पथरिया में शादी का कार्यक्रम होने से मंगलवार की सुबह पत्नी व बेटा गांव चले गए। शिवकुमार घर पर अकेला था। उसने घर पंखे में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब दूसरे दिन पत्नी व बेटा घर वापस आए। घर का दरवाजे खुला हुआ था। घर के अंदर जाकर देखा तो मृतक शिवकुमार फांसी पर लटका हुआ था। जिसके बाद नंदिनी ने पुलिस को सूचनी दी। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में उसने स्वयं को मौत का जिम्मेदार टहराया है। मृतक कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। मृतक की पत्नी सरकारी टीचर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें