भिलाई में सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। भिलाई नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-आठ चौक के पास बाइक सवार दो युवक हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार बाइक संतुलन खोने से डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों युवकों के सिर पर गहरी चोट आई आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने दोनों को सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की मौत हो गई। युवकों की पहचान अविनाश वर्मा (22) तथा अवियंश (16) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही बाइक से भिलाई से चाय पीकर दुर्ग की ओर जा रहे थे इसी दौरान संतुलन बिगड़ गया और वो डिवाइडर से टकरा गई इससे बाइक सवार दोनों युवक दूर जा गिरे दोनों ने हेलमेट भी नहीं पहना था जिसके कारण उनके सिर पर गंभीर चोट आई। सूचना मिलते ही भिलाई नगर थाने की डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।