फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व सीएम भूपेश बघेल की भाभी भाजपा में शामिल, सीएम साय ने सीमा बघेल को दिलाई सदस्यता

Mon, 15 Apr 2024 07:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीमा बघेल के भाजपा प्रवेश को लेकर कहा कि भाजपा से आई थीं और दोबारा भाजपा में गई हैं।
विज्ञापन
पूर्व सीएम भूपेश बघेल की भाभी भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से पहले एक के बाद एक पार्टी के नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी आज दुर्ग में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन

 

दरअसल आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दुर्ग के मानस भवन पहुंचे थे। जहां लोकसभा भाजपा के प्रत्याशी विजय बघेल के नामांकन रैली सभा के दौरान ही कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा में प्रवेश कराया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीमा बघेल को भाजपा का भगवा गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश कराया।

 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल ने भाजपा प्रवेश किया है। सीमा बघेल का भाजपा प्रवेश होना, भूपेश बघेल को परिवारिक तौर पर भी बड़ा झटका लगा है।  वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीमा बघेल के भाजपा प्रवेश को लेकर कहा कि भाजपा से आई थीं और दोबारा भाजपा में गई हैं। सीमा बघेल के अलाव पूर्व जिला अध्यक्ष स्वा घनाराम साहू के बेटे सतीश साहू भी भाजपा में शामिल हो गये हैं। इनके अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस, जेसीसीजे के कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें