फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg News: डोली की जगह उठी अर्थी... कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली युवती की लाश, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 24 May 2025 09:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र के पावर हाउस के आधुनिक लॉज के एक कमरे में युवती ने आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र के पावर हाउस के आधुनिक लॉज के एक कमरे में युवती ने आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान पूजा साहनी निवासी बलिया के रूप में हुई है। पूजा की शादी भिलाई में होने वाली थी इसके लिए वह दो दिन पहले ही अपने परिवार के साथ भिलाई आई थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पूजा और उसका पूरा परिवार पावर हाउस के आधुनिक लॉज में रुका हुआ था। इसी बीच अचानक डोली उठने के पहले ही पूजा साहनी की अर्थी उठ गई बताया जा रहा है कि पूजा साहनी ने लॉज के एक रूम में फांसी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली तो वही मृतिका पूजा साहनी ने किसी भी प्रकार का कोई सुसाइडल नोट भी नहीं छोड़ा है फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा है। मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। पूजा साहनी ने शादी से ठीक पहले आत्महत्या क्यों की, इसका जवाब अभी तक नहीं मिला है। पुलिस मामले में परिजनों से पूछताछ कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें