फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर: भारी बारिश के चलते पिपराही में बना बांध टूटने से बचा, बड़ी दुर्घटना टली

Thu, 18 Sep 2025 04:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

बलरामपुर के ग्राम पंचायत संतोषीनगर के ग्राम पिपराही में पहाड़ी क्षेत्र से बहकर आने वाले पानी को रोकने के लिए पूर्व में ग्रामीणों द्वारा अस्थायी रूप से बनाया गया  बांध आज टूटने की स्थिति में पहुंच गया।
विज्ञापन
बांध टूटने से बचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर के ग्राम पंचायत संतोषीनगर के ग्राम पिपराही में पहाड़ी क्षेत्र से बहकर आने वाले पानी को रोकने के लिए पूर्व में ग्रामीणों द्वारा अस्थायी रूप से बनाया गया  बांध आज टूटने की स्थिति में पहुंच गया। सुबह जैसे ही स्थिति बिगड़ने लगी, ग्राम सरपंच प्रेमनी सिंह ने तुरंत नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप सोनी को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप सोनी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम)  अभिषेक गुप्ता को अवगत कराया। एसडीएम के निर्देश पर अनुभागीय अधिकारी राजस्व के नेतृत्व में राजस्व अमला और दिलीप सोनी स्वयं मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर ग्रामीणों और स्थानीय कर्मचारियों के सहयोग से स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास शुरू किए गए। पानी का अत्यधिक दबाव होने के कारण बांध के टूटने का खतरा लगातार बना हुआ था। यदि बांध टूट जाता तो नीचे बसे लगभग तीन घरों और सैकड़ों एकड़ फसल को भारी नुकसान हो सकता था। प्रशासन द्वारा तत्काल जेसीबी मशीन की व्यवस्था कर वैकल्पिक सुरक्षा उपाय किए गए और बांध को टूटने से बचाया गया। 

एसडीएम अभिषेक गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही वे स्वयं मौके पर पहुंचे। पहाड़ी क्षेत्र से लगातार पानी का बहाव हो रहा था, जिससे वहां एक अस्थायी बांध जैसा स्वरूप बन गया था। समय रहते स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल राहत कार्य प्रारंभ किया गया, जिससे एक बड़ी आपदा टल गई। फिलहाल प्रशासन की निगरानी में वहां मरम्मत कार्य एवं पानी की निकासी का कार्य जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें