फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: अंबिकापुर में पारिवारिक विवाद के चलते ठेकेदार की पत्नी ने जहर खाकर दी जान

Wed, 24 Sep 2025 05:24 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

गोधनपुर निवासी ठेकेदार की पत्नी ने पारिवारिक विवाद के चलते जहर खा कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि ठेकेदार की पत्नी ने ऑनलाइन सल्फास जहर की गोलियां मंगाया और फिर सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद के चलते ठेकेदार की पत्नी ने जहर खा कर की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर गोधनपुर निवासी ठेकेदार की पत्नी ने पारिवारिक विवाद के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि ठेकेदार की पत्नी ने ऑनलाइन सल्फास जहर की गोलियां मंगाया और फिर सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर नगर के गोधनपुर वसुंधरा कॉलोनी निवासी सुधाकर सिंह उर्फ चुन्नू सिंह की 34 वर्षीय पत्नी निशा सिंह ने किसी ऐप से ऑनलाइन सल्फास की गोलियां मंगाई और खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे अंबिकापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां स्थिति ज्यादा बिगड़ने पर उसे रायपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन निशा सिंह को रायपुर ले जा रहे थे कि मार्ग में ही उसने दम तोड़ दिया।

ठेकेदार सुधाकर सिंह अपनी पत्नी निशा सिंह के साथ पहले अंबिकापुर के नवापारा मुहल्ले में रहते थे लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते दोनों पति-पत्नी और दो बच्चों के साथ वसुंधरा कॉलोनी में निवास कर रहे थे। इसी बीच मंगलवार को निशा ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।बुधवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें