फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क, दिन में बढ़ रही हल्की गर्माहट; फिलहाल बारिश के संकेत नहीं

Sat, 21 Feb 2026 10:34 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम का रुख फिलहाल पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और तापमान में किसी बड़े उतार-चढ़ाव के संकेत नहीं मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मौसम का रुख फिलहाल पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और तापमान में किसी बड़े उतार-चढ़ाव के संकेत नहीं मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। अधिकतम तापमान भी आगामी तीन दिनों तक लगभग स्थिर रहने की संभावना है। इसके बाद दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे दिन के तापमान में हल्की राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहा। कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रायपुर में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ। सुबह और देर रात के समय हल्की ठंड का असर बना हुआ है, जबकि दोपहर में धूप तेज होने से गर्माहट महसूस की जा रही है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस समय प्रदेश में शुष्क हवाओं का प्रभाव है, जिससे वातावरण में नमी का स्तर कम बना हुआ है। साफ आसमान के कारण दिन में सूर्य की किरणें सीधे धरातल पर पहुंच रही हैं, जिससे अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि देखी जा रही है। हालांकि रात के समय खुले आसमान के कारण तापमान में गिरावट भी दर्ज हो रही है।
विज्ञापन


कृषि क्षेत्र पर भी इस मौसम का असर देखा जा रहा है। वर्षा नहीं होने और नमी कम रहने से फसलों के लिए सिंचाई की आवश्यकता बढ़ सकती है। वहीं तापमान में सुबह और दोपहर के बीच अंतर अधिक होने से सामान्य सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण की संभावना बनी रहती है। विशेषज्ञों ने दोपहर के समय धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

राजधानी रायपुर में 21 फरवरी को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कुल मिलाकर प्रदेश में फिलहाल स्थिर और शुष्क मौसम का दौर जारी रहने के संकेत हैं, और निकट भविष्य में किसी बड़ी मौसमी गतिविधि की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें