फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी मांगने पर पीटा: शौच के लिए नहीं था पानी, मांगने पहुंचा किसान तो नशे में धुत ग्रामीण ने कर दी पिटाई

Wed, 05 Feb 2025 02:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में शराब के नशे में धुत ग्रामीण ने एक किसान की पिटाई कर दी। इससे उसके दाहिन आंख के उपर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।
 
विज्ञापन
धरमजयगढ़ थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में एक किसान को शराब के नशे में धुत ग्रामीण से एक बाल्टी पानी मांगना महंगा पड़ गया। शराबी ग्रामीण ने गाली-गलौज कर उसकी बेतहाशा पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बीजापतरा निवासी रमेश्वर राठिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसने अपने खेत में मूंगफली लगाई हैं, जिसके कारण पत्नी और बच्चों के साथ वह खेत में काम करता है। कल भी रोजाना की भांति वह अपने परिवार के साथ खेत में था। इसी दौरान शाम को जाते समय बच्चे को शौच लगने पर उसे शौच कराने टिकरा में बैठा दिया था और मौके पर पानी नहीं था, इसलिए वह पास ही स्थित शिवरतन के घर पानी लेने पहुंचा।

पीड़ित ने बताया कि जब वह शिवरतन के घर पहुंचा था, उस समय शिवरतन शराब के नशे में धुत था। इस दौरान उससे एक बाल्टी पानी मांगने पर अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए लात-घुसों से जोरदार पिटाई कर दी। इससे उसके दाहिन आंख के उपर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। बहरहाल पीड़ित की रिपोर्ट के बाद धरमजयगढ़ पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 115 (2) 296, 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें