फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime News: ओडिशा से रायपुर तक नशे की तस्करी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Jan 2026 05:39 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कफ सिरप और गांजा की तस्करी करते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कफ सिरप और गांजा की तस्करी करते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक अंतर्राज्यीय तस्कर ओडिशा का निवासी भी शामिल है।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि महासमुंद से रायपुर की ओर एक पिकअप वाहन में प्रतिबंधित सिरप और मादक पदार्थ ले जाए जा रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना आरंग पुलिस की संयुक्त टीम ने आरंग थाना क्षेत्र के लखौली स्थित पुराने टोल प्लाजा के पास नाकेबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर जांच की गई।

वाहन में सवार चार लोगों से पूछताछ की गई, जिन्होंने अपने नाम डिलेश्वर मेहर (ओडिशा निवासी), लेखू सिन्हा, निखिल सिन्हा और योगेश ध्रुव (तीनों रायपुर निवासी) बताए। तलाशी के दौरान वाहन से 1 किलोग्राम गांजा और 75 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप (कोडीन फॉस्फेट) बरामद की गई। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया।
विज्ञापन


जब्त किए गए मादक पदार्थ और वाहन की कुल कीमत लगभग 6 लाख 38 हजार रुपये आंकी गई है। इस मामले में थाना आरंग में अपराध क्रमांक 08/26 के तहत नारकोटिक एक्ट की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
  • डिलेश्वर मेहर, उम्र 19 वर्ष, निवासी लोहरा चट्टी, थाना सोहेला, जिला बरगढ़ (ओडिशा)
  • लेखू सिन्हा, उम्र 22 वर्ष, निवासी गंगानगर भनपुरी, थाना खमतराई, रायपुर
  • निखिल सिन्हा, उम्र 19 वर्ष, निवासी गंगानगर भनपुरी, थाना खमतराई, रायपुर
  • योगेश ध्रुव, उम्र 25 वर्ष, निवासी गंगानगर भनपुरी, थाना खमतराई, रायपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें