घनश्याम पटेल, जो कि तरूण स्टोन चिप्स कंपनी के मालिक हैं, ने बताया कि 23 सितंबर की शाम 5 बजे उनका वाहन चालक अंकुश कुमार डंपर क्रमांक सीजी 13 एल 3923 लेकर ग्राम डोंगीतराई से ग्राम गुढेली स्थित क्रेसर प्लांट में मशीनरी सामान छोड़ने गया था।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में एक वाहन चालक अचानक लापता हो गया। दो दिन बीत जाने के बावजूद उसके संपर्क में न आने पर वाहन मालिक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में धारा 316(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घनश्याम पटेल, जो कि तरूण स्टोन चिप्स कंपनी के मालिक हैं, ने बताया कि 23 सितंबर की शाम 5 बजे उनका वाहन चालक अंकुश कुमार डंपर क्रमांक सीजी 13 एल 3923 लेकर ग्राम डोंगीतराई से ग्राम गुढेली स्थित क्रेसर प्लांट में मशीनरी सामान छोड़ने गया था।
लेकिन जब डंपर प्लांट नहीं पहुंचा और मोबाइल पर संपर्क किया गया, तो अंकुश का कोई जवाब नहीं आया। दो दिन बीत जाने के बावजूद वह वापस नहीं लौटा। इस पर वाहन मालिक को आशंका है कि अंकुश कुमार ने डंपर और सामान लेकर कहीं चला गया है। शिकायत के बाद भूपदेवपुर पुलिस ने अंकुश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वाहन तथा चालक के ठिकाने का पता लगाने में लगी हुई है।