फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime News: पत्नी के चरित्र पर शक ने छीनी जान, बच्चों के सामने पति ने उतारा मौत के घाट

Sat, 30 Aug 2025 12:50 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

एक पति ने अपनी पत्नी पर चरित्र संदेह के चलते लोहे की रॉड से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि यह पूरी घटना छोटे-छोटे बच्चों के सामने हुई, जिनकी चीख-पुकार ने पूरे घर का माहौल दहला दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर से सटे अभनपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर चरित्र संदेह के चलते लोहे की रॉड से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि यह पूरी घटना छोटे-छोटे बच्चों के सामने हुई, जिनकी चीख-पुकार ने पूरे घर का माहौल दहला दिया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी मुकेश सिंह अपनी पत्नी प्रियंका सेन और परिवार के साथ अभनपुर में रहता था। प्रियंका 27 अगस्त की रात तीजा मनाकर मायके से लौटी थी। रात करीब 10 बजे खाना परोसते समय पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हुई। बताया जा रहा है कि मुकेश ने पत्नी पर चरित्र को लेकर सवाल उठाए और गाली-गलौज करने लगा। इसी बीच गुस्से में बेकाबू होकर उसने पास पड़ी लोहे की रॉड उठा ली और पत्नी के सिर पर जोरदार वार कर दिया।

बच्चों के सामने खून से लथपथ मां

विज्ञापन

वार लगते ही प्रियंका लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। यह सब देखकर मासूम बच्चे जोर-जोर से रोने लगे। शोर सुनकर मुकेश का पिता कृष्ण कुमार सेन, जो पास ही सैलून की दुकान चलाते हैं, कमरे में पहुंचे तो आरोपी बेटे ने उन पर भी रॉड से हमला कर दिया। इससे उन्हें हाथ और आंख के पास चोटें आईं।

अस्पताल में तोड़ा दम
गंभीर हालत में घायल प्रियंका को परिजनों ने तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने भरसक प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान 28 अगस्त की सुबह उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मुकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें