फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह ने ली जान: रायपुर में पत्नी ने पति को आग के हवाले किया, इलाज के दौरान मौत

Tue, 09 Dec 2025 04:13 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर की डीडी नगर थाना सीमा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी ने पति पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर की डीडी नगर थाना सीमा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी ने पति पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया। यह घटना 8 दिसंबर की रात उस समय हुई जब दंपत्ति के बीच घरेलू विवाद अचानक बढ़ गया। आग से बुरी तरह झुलसे व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय अरुण पटवा देर रात अपनी भतीजी की शादी से घर लौटा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया। कहा जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर पत्नी ने पेट्रोल उठाकर अरुण पर उड़ेल दिया और माचिस जला दी। आग लगते ही वह घर का दरवाजा बाहर से बंद कर वहां से चली गई। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी। अरुण 70 प्रतिशत झुलस चुका था। उसे एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवार वालों का कहना है कि अरुण और उसकी पत्नी की शादी करीब 22 साल पहले हुई थी और लंबे समय से दोनों के रिश्तों में तनाव चला आ रहा था। दंपत्ति की कोई संतान नहीं है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि महिला पहले भी आत्महत्या की धमकी देकर घर वालों पर दबाव बनाती रही थी।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें