फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HIV पीड़ित थी इसलिए नहीं किया अस्पताल में भर्ती

Mon, 20 Jan 2014 03:39 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर संवेदनहीन भी हो सकते हैं इसकी एक मिसाल देखने को मिली छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जहां एक अस्पताल ने एक गर्भवती महिला को मात्र इसलिए एडमिट करने से इंकार कर दिया क्योंकि महिला एड्स से पीड़ित थी।
विज्ञापन


घटना मीडिया में आने के बाद हडकंप मच गया है और कोई भी इसकी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है।

खबर के मुताबिक जब महिला डिलीवरी के लिए सिम्स पहुंची तो वहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे भगा दिया। वो रात भर अस्पताल के बाहर तड़पती रही और सुबह उसने एक बेटे को जन्म दिया।

गौरतलब है कि सरकार जननी सुरक्षा योजना पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, ऐसे में अगर किसी महिला के साथ ऐसा हुआ है तो इसके जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं होनी चाहिए?
विज्ञापन


इस घटना का एक दुखद पहलू ये है कि पीड़ित महिला कुछ समय पहले रेप का भी शिकार हुई थी। इस रेप के कारण ही महिला गर्भवती हो गई थी। करीब साल भर से उसका HIV का इलाज भी चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें