फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doctors Strike: सामूहिक अवकास पर रहेंगे जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुईं मांगें

Thu, 10 Aug 2023 01:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

 मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के  बोंडेट डॉक्टरों ने हड़ताल का मन बना लिया है। पुरानी मांगों को लेकर डॉक्टर अब अवकाश पर रहेंगे।
विज्ञापन
डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के डॉक्टर पुरानी मांगों को लेकर शुक्रवार को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इसके लिए उन्होंने अपनी शर्तों को भी शासन-प्रशासन को बता दिया है। अपनी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर तीन दिन पहले डिप्टी सीएम को लेटर भी सौंप चुके हैं, लेकिन कोई भी नतीजा नहीं निकला है। इसी के जिसके चलते बॉन्डेड डॉक्टरों ने हड़ताल का मन बना लिया है। 

विज्ञापन


मेकाज के डॉक्टर ए प्रशांत ने बताया कि जनवरी 2023 में समस्त बॉन्डेड डॉक्टरों ने वेतन वृद्धि के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन किया था। मुख्यमंत्री ने उस समय आश्वासन दिया था कि उमारी मांगों पर एक त्वरित निर्णय लिया जाएगा, लेकिन 6 माह के बाद वेतन वृद्धि के विषय मे कोई निर्णय नहीं लिया गया। अनुबंधित डॉक्टर्स के वेतन में अंतिम बार 2017 में ही वृद्धि हुई थी, लेकिन 6 साल बीत जाने के बाद भी सरकारी तंत्र की इस अनदेखी ने उन्हें बहुत हतोत्साहित किया है।

डॉक्टर ए प्रशांत का कहना है कि शासन उनकी लंबित मांगों पर कोई भी निर्णय नहीं लिया, जिसके चलते 11 अगस्त को एक दिवस का सामूहिक अवकाश तथा 21 अगस्त से छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन के साथ अनिश्चितकालीन अवकाश पर जाने को बाध्य होंगे। अवकाश के समय मरीजों को होने वाली परेशानियों के लिए स्वयं शासन जिम्मेदार रहेगा, क्योंकि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी शासन ने हमारी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया।
विज्ञापन


 डॉक्टरों की है ये मांगे 
1. अनुबंधित (Bonded) चिकित्सा अधिकारियों (Post MBBS &Post MD/MS) के वेतन में विगत 6 वर्षों से कोई वृद्धि नही की गई है। अतः सम्मान जनक वेतन वृद्धि की जाए।
2.बॉन्डेड विशेषज्ञ (MD/MS) का वेतन 55,000 है तथा पीजी (MD/MS) तृतीय वर्ष का स्टाइपेंड 74,600। अतः इस वेतन विसंगति को दूर किया जाए। 
3. पोस्ट MBBS एवम पोस्ट MD/MS बॉन्ड अवधि में क्रमश: 1 वर्ष की कमी की जाए।

नियमित स्टाफ नर्स भी रहेंगी हड़ताल पर
मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में कार्यरत स्टाफ नर्स भी अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिन के सामूहिक अवकाश पर रहेंगी। इस दिन स्टाफ नर्स अपनी मांगों को लेकर रायपुर की ओर कूच करेंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें