फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों ने गले की सर्जरी कर दूर किया पेट दर्द

Sun, 19 Mar 2017 09:16 PM IST
amarujala.com, presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
डाक्टर - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ राज्य में एक अजीबोगरीब चौंकाने वाला मामला सामने आया है। डॉक्टरों ने एक महिला की गले की सर्जरी कर उसके पेट का दर्द दूर कर दिया। हालांकि यह खबर सुनने में थोड़ी अजीब लगती है। लेकिन यह खबर पूरी तरह से सच है। छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य चिकित्सालय के डॉक्टरों ने पकड़ में ना आ रही महिला की बीमारी का पता लगाया और उसका इलाज किया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक महिला मरीज देवी बाई पैराथाइरॉयड ऐडिनोमा नामक बिमारी से परेशान थी। वह पिछले दो सालों से पेट के दर्द से पीड़ित थी। महिला देवी बाई ने कई अस्पतालों के चक्कर लगाए, जिसके बाद वह भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में पहुंची। जहां उन्हें पता चला कि गर्दन की बिमारी से उन्हें पेट में तकलीफ थी। डॉक्टरों ने महिला की गर्दन की सर्जरी कर, महिला के पेट का दर्द का इलाज कर दिया। 

डॉक्टरों ने पेटदर्द शुरू होने की शुरूआती वजह अग्नाशय में सूजन का होना बताया। इसके अलावा उसकी किडनी में पथरी पायी गई। डॉक्टरों की टीम ने पाया कि महिला के गले में एक गांठ है, जिसे पैराथाइरॉयड ऐडिनोमा कहा जाता है। डॉक्टरों ने गले की सर्जरी कर इस गांठ को निकाला है, जिसके बाद बिमार महिला अब पूरी तरह से स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहकहाल, डॉक्टरों ने बताया कि यह एक दुर्लभ बिमारी है, जो लाखों में से किसी एक मरीज को होती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें