फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: ऑनलाइन ट्रेंडिंग का लालच देकर डॉक्टर से 50 लाख रुपये की ठगी, सोशल मीडिया से मिला लिंक

Fri, 28 Mar 2025 10:23 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद  जिले में  एक निजी हॉस्पिटल के डॉक्टर से 50 लाख की ठगी हो गई।  ऑनलाइन ट्रेंडिंग स्केम में डॉक्टर ने रुपये इन्वेस्ट किए और ठगी का शिकार हो गए।
विज्ञापन
निजी अस्पताल के डॉक्टर से ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक निजी हॉस्पिटल के डॉक्टर ने फेसबुक के जरिए ऑनलाइन ट्रेंडिंग स्केम में 50 लाख 48 हजार रुपये इन्वेस्ट किया और वह ठगी का शिकार हो गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


बता दें कि साइबर ठगी के जाल में पहले अशिक्षित लोग फंसते नजर आते थे, लेकिन पढ़े-लिखे शिक्षित लोग भी घर बैठे मोटी रकम कमाने के लालच में लाखों रुपये गंवा रहे हैं। बालोद एसपी ने लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी पढ़े-लिखे शिक्षित लोग साइबर ठगी के शिकार होते मामले को लेकर चिंता जताई और उन्होंने लोगों से साइबर ठगी से बचने की अपील भी की।

कौन हैं डॉक्टर...?
बालोद जिला पुलिस अधीक्षक एसआर भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि थाने में शिकायत आई कि बालोद के उम्मीद हॉस्पिटल के डॉक्टर सूर्यकुमार के साथ साइबर ठगी हुआ है, उसी शिकायत के आधार पर हमने जांच शुरू किया है। फेसबुक के माध्यम से ट्रेडिंग के लिंक दिए गए थे डाउनलोड करने के बाद तीन चार प्रकार के इन्वेस्ट करने के ऐप दिखाए गए जिनमें उन्होंने इन्वेस्ट करना शुरू किए, जिसके बाद वो ऐप बंद हो गया, तब उस डॉक्टर को ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन


मामले में शुरू हुआ जांच
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत के बाद मामले में जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि लगातार इस तरह की ठगी के लिए पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान चलाया जाता है और हम जनता से अपील करते हैं कि इस तरह की ठगी से आप अपने आप को सुरक्षित रखें। आपको बता दें कि फेसबुक के एक लिंक से डॉक्टर की पूरी कमाई चली गई और उसे जब लगी होने के एहसास हुआ तब तक काफी देर हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें