फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पुलिस बल आरक्षक भर्ती: व्यापमं के वेबसाइट में पात्र अभ्यर्थी 15 अगस्त तक करें पंजीयन

Thu, 31 Jul 2025 06:18 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

शारीरिक माप-तौल, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर चयनित उम्मीदवारों की रोल नंबरवार सूची छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय की वेबसाइट www.cgpolice.gov.in पर अपलोड कर दी गई है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर रेंज अंतर्गत वर्ष 2023-24 की जिला पुलिस बल आरक्षक (GD) भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। बलौदाबाजार, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, रेल आरक्षक, माना स्थित पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुलिस अकादमी चंदखुरी तथा एसएएफ पुलिस मुख्यालय रायपुर के अंतर्गत पात्र अभ्यर्थियों की सूची अब उपलब्ध है।
विज्ञापन


शारीरिक माप-तौल, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर चयनित उम्मीदवारों की रोल नंबरवार सूची छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय की वेबसाइट www.cgpolice.gov.in पर अपलोड कर दी गई है।

लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर 15 अगस्त 2025 तक अनिवार्य रूप से पंजीयन करना होगा। जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक पंजीकरण नहीं कराएंगे, उन्हें लिखित परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस विभाग ने पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे देरी न करें और समय रहते व्यापमं की वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीयन सुनिश्चित करें, ताकि वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में भाग लेने से वंचित न रह जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें