रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह की अध्यक्षता में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की दूसरी बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले में उद्योगों की स्थापना, निवेश की स्थिति और लंबित मामलों की समीक्षा की गई।

विज्ञापन
बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान जिले में 97 नए उद्योग स्थापित हुए हैं। इन उद्योगों से करीब एक हजार 59 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है और दो हजार 464 लोगों को सीधे रोजगार मिला है।
कलेक्टर ने उद्योग लगाने के लिए शासकीय भूमि हस्तांतरण से जुड़े 13 लंबित मामलों का तुरंत निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए, ताकि निवेशकों को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
बैठक में यह भी कहा गया कि उद्योग लगाने से पहले निजी जमीन खरीदते समय उसकी वैधता और विवाद की स्थिति की पूरी जांच कर ली जाए, ताकि आगे चलकर कोई समस्या न आए।
इस दौरान ‘प्लास्टिक पार्क, सरोरा’ में उद्योगों के लिए अलग विद्युत सब-स्टेशन की जरूरत बताई गई। साथ ही नए और प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली सुविधाओं के लिए अलग स्थान चिन्हित करने का सुझाव दिया गया।