भरतपुर सोनहत विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह को जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। रेणुका सिंह बिना अनुमति के प्रचार-प्रसार कर रहीं थी।
केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह को एक बार फिर आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस दिया। रेणुका सिंह को 10 दिनों में यह तीसरा नोटिस मिला है। रेणुका सिंह ने बिना अनुमति के प्रचार-प्रसार कर रही थी। भारतीय जनता पार्टी ने भरतपुर सोनहत विधानसभा से रेणुका सिंह को प्रत्याशी बनाया है।