फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'घर-घर सिंदूर बांटना सुहागन महिलाओं का अपमान': सुशील आनंद ने कहा- सेना के शौर्य का मजाक उड़ा रही बीजेपी

Sat, 31 May 2025 12:33 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Sushil Anand Shukla on BJP:  बीजेपी की ओर से घर-घर जाकर सिंदूर बांटने का कार्यक्रम महिलाओं का अपमान है। 
विज्ञापन
ग्रॉफिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sushil Anand Shukla on BJP: बीजेपी की ओर से घर-घर जाकर सिंदूर बांटने का कार्यक्रम महिलाओं का अपमान है। भारतीय संस्कृति के अनुसार किसी सुहागन को सिंदूर देने का अधिकार केवल उसके पति को होता है। एक महिला जब सिंदूर लगाती है तो यह उसके माथे पर उसके सुहाग का प्रतीक है। महिलाएं सिर्फ अपने पति के दिये सिंदूर को ही लगाती है। एक महिला खुद भी सिंदूर खरीदती है तो अपने पति के नाम पर खरीदती है। भाजपा सेना के शौर्य का राजनीतिकरण करके उनके पराक्रम का मजाक उड़ा रही है। ये बातें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने कहीं। 

विज्ञापन




'सिंदूर बांटने का कृत्य स्त्री के स्त्रीत्व और सतित्व को चुनौती'
उन्होंने कहा कि भाजपा के सिंदूर बांटने के कृत्य से सुहागन स्त्री के स्त्रीत्व और सतित्व को चुनौती देने का प्रयास है। कांग्रेस  इस आचरण का विरोध करती है। पार्टी पूरे प्रदेश में  इस अभियान का विरोध करेगी। उन्होंने पीएम पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि आपके सिंदूर पर हमारी दादी यशोदा का हक है जो वर्षो से आपकी राह देख रही, बुढ़ापे में ही सही जाइये उनकी मांग सजाइये, सिंदूर के नाम पर हमारी माताओं, बहनों, बेटियों का मजाक मत बनाइये। भाजपा के इस स्तरहीन कार्यक्रम को बंद किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना के शौर्य का राजनीतिकरण कर रही बीजेपी:  सुशील आनंद शुक्ला
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शुक्ला ने कहा कि भाजपा सेना के शौर्य का राजनीतिकरण करके सेना के पराक्रम का मजाक बना रही है। देश की सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया तब पूरे देश ने समवेत स्वर से सेनाओं के पराक्रम की सराहना की। देश एकजुटता से इस अभियान के साथ खड़ा था लेकिन अपनी राजनैतिक महत्वकांक्षा के चलते पीएम मोदी और भाजपा ने ऑपरेशन सिंदूर का राजनैतिकरण कर दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें