फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: डिजिटल मीडिया के जिला रिपोर्टर की जमकर पिटाई, शराब दुकान बंद होने के बाद भी शराब मांगने पर विवाद

Tue, 30 Dec 2025 06:52 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित कंपोजिट शराब दुकान में सोमवार देर रात मारपीट की घटना हुई। यहां एक डिजिटल मीडिया के जिला रिपोर्टर बताने वाले युवक की कर्मचारियों ने जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
घटना स्थल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित कंपोजिट शराब दुकान में सोमवार देर रात मारपीट की घटना हुई। यहां एक डिजिटल मीडिया के जिला रिपोर्टर बताने वाले युवक की कर्मचारियों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद शराब दुकान के कर्मचारी थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम विकास कुमार दुबे बताया जा रहा है। वह खुद को डिजिटल मीडिया का जिला रिपोर्टर बताता है और उसके पास आई-कार्ड भी था। आरोप है कि दुकान बंद होने के बाद भी वह शराब खरीदने पहुंच गया। दुकान बंद होने पर भी उसने कर्मचारियों से शराब देने की जिद की और दुकान के पीछे बने गेट पर लात मारकर अंदर आने की कोशिश करने लगा।

कर्मचारियों द्वारा मना करने पर युवक ने विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान नशे में धुत युवक और कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो मारपीट में बदल गई। इसके बाद दुकान कर्मचारियों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस और आबकारी विभाग को दी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी 5 दिसंबर को युवक शराब दुकान बंद होने के बाद वहां पहुंचा था और उस समय भी विवाद की स्थिति बनी थी। घटना के समय शराब दुकान में मैनेजर विकास साहू, चार सेल्समैन, एक मल्टी वर्कर, एक सुपरवाइजर और सुरक्षा गार्ड मौजूद थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें