फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी: चाकू मारकर युवक की बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ मिला शव, वारदात के बाद इलाके में सनसनी

Sat, 25 Oct 2025 08:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी जिले में एक बार फिर हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ चाकू मारकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है।इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।मामला केरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम माकरदोना का है।
विज्ञापन
युवक की बेरहमी से हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी जिले में एक बार फिर हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ चाकू मारकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है।इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।मामला केरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम माकरदोना का है।बताया जा रहा है कि मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम झुरातराई निवासी युवक भानु प्रताप मंडावी 24 वर्ष पिता रामदयाल अपने चाचा के घर ग्राम माकरदोना में मातर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था।

विज्ञापन


वहीं आज शनिवार को गांव में उसका खून से लथपथ शव मिला है,जिसके शरीर में चाकू के कई जगह निशान मिले हैं।सूचना मिलते ही केरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया है।पुलिस का कहना है कि आरोपियों का अब तक पता नहीं चल पाया है।फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

धमतरी के आटा चक्की में करता था काम
मिली जानकारी के अनुसार मृतक भानु प्रताप धमतरी के गोकुलपुर स्थित आटा चक्की में काम करता था। अपने अन्य साथियों के साथ रहा करता था। संचालक के बताए अनुसार वह 20 अक्टूबर को दीपावली मनाने अपने घर चला गया था। 23 अक्टूबर को जब फोन लगाया गया तो भानू प्रताप ने कहा कि वह बोरसी ससुराल आ गया है कल आऊंगा। फिर 24 को फोन लगाने पर पता चला कि वह माकरदोना मड़ई घूमने आ गया है 25 को लौटूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें