छत्तीसगढ़ के धमतरी में तहसीलदार के चेंबर में महिला ने जहर निगल लिया। यह देख तहसील कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन महिला को जिला अस्पताल दाखिल किया गया। महिला का इलाज जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जहर निगलने वाली महिला रानी दुलानी के पति ने घर का लोन लिया है। पति-पत्नी शहर की पंचवटी कॉलोनी में रहते थे। पति की अचानक बीमारी के चलते मौत हो गई। पति के गुजरने के बाद लोन के राशि के लिए सिविल कोर्ट में मामला चल रहा था। सिविल कोर्ट से घर को कुर्क करने का आदेश जारी हुआ था। आदेश के चलते महिला ने तहसीलदार के चैंबर में जहर निगल लिया।