फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: सिजेरियन डिलीवरी के कुछ दिन बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 10 Oct 2023 05:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

वहीं मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत कोतवाली थाने में किया है। शिकायत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
परिजनों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी में सिजेरियन डिलीवरी के कुछ दिन बाद महिला की मौत हो जाने का एक मामला सामने आया है। वहीं मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत कोतवाली थाने में किया है। शिकायत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

बताया जा रहा है कि मकेश्वर वार्ड निवासी ओमनारायण साहू ने प्रसव पीड़ा के बाद पत्नी दुर्गा साहू को प्रसव के लिए 29 सितंबर को शहर के मसीही अस्पताल में भर्ती कराया था। जंहा एक महिला डॉक्टर ने सिजेरियन ऑपरेशन कर प्रसव कराया और महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था। जिसके पांच दिन बाद महिला को छुट्टी दे दी गई। 

 

घर आने पर महिला के पेट में सूजन और दर्द होने लगा जिसके बाद महिला को फिर से मसीही अस्पताल ले जाया गया। जंहा आराम नहीं होने पर परिजनों ने शहर के अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जंहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पति का कहना है कि जिस अस्पताल में मौत हुई वंहा के डॉक्टर ने बताया कि ऑपरेशन के बाद बच्चेदानी का मुंह ठीक से बंद नही किया गया था। जिससे पेट में पानी भरने से शरीर के विभिन्न अंगो में इन्फेक्शन हो गया था।

 

ऐसे में परिजनों ने मसीही अस्पताल के एक महिला डॉक्टर पर डिलवरी मे लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग पुलिस से की है। बहरहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा, वहीं शिकायत पर पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें