फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: युवक के पेट में मिला गर्भाशय, डॉक्टरों ने किया ऑपरेशन, छत्तीसगढ में पहली बार मिला इस तरह का केस

Mon, 02 Oct 2023 07:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

अंडकोष के दोनों तरफ की गोली दाई तरफ पेट मे थी, जिसे देख डॉक्टर भी हैरान हो गए थे। जिसके बाद इसकी जानकारी मरीज के परिजनों को दी गई और परिजनों की अनुमति के बाद ही युवक के पेट के अंदर स्थित गर्भाशय व नली को सर्जरी कर निकाला गया।
विज्ञापन
युवक के पेट से निकाला गया गर्भाशय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी जिले के एक निजी अस्पताल में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां एक युवक के पेट में गर्भाशय मिला है। जिसे डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बाहर निकाला है। वहीं इस मामले को छत्तीसगढ में पहली बार किसी पुरुष में होना बताया जा रहा है। मेडिकल जगत के अनुसार विश्व में इस तरह के लगभग 300 केस अब तक सामने आ चुके है। 

 

दरअसल कांकेर क्षेत्र का एक युवक धमतरी शहर के उपाध्याय नर्सिंग होम में पेट दर्द की समस्या लेकर पहुचा था। जंहा जांच में युवक का हार्निया फंसा होना व दोनों तरफ के अंडकोष की गोली का अनुपस्थित होना पाया गया था। जिसके बाद युवक का दूसरे दिन ऑपरेशन किया गया इसी दरमियान तब एक अंग उसके पेट में दिखाई दिया जोकि यह अंग गर्भाशय व नसबंदी की नली निकली।

 

अंडकोष के दोनों तरफ की गोली दाई तरफ पेट मे थी, जिसे देख डॉक्टर भी हैरान हो गए थे। जिसके बाद इसकी जानकारी मरीज के परिजनों को दी गई और परिजनों की अनुमति के बाद ही युवक के पेट के अंदर स्थित गर्भाशय व नली को सर्जरी कर निकाला गया। साथ ही दाई अंडकोष की गोली को पेट से निकालकर नीचे थैली में रखा गया। डॉक्टरों का कहना है इस बीमारी को परसिस्टेंट मलेरिया डक्ट सिन्ड्रोम कहते है, जो जीन में परिवर्तन होने के करण से होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें