फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: शोभायात्रा में चाकू से हमला करने वाले दो नााबालिग समेत तीन गिरफ्तार, वारदात में गई थी एक की जान

Sun, 03 Nov 2024 06:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी में फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है जिसमें एक युवक की मौत हो गई वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। मामले में पुलिस ने तीन युवक समेत दो नाबालिकों को गिरफ्तार किया है ।  
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी में पीड़ी नाला के पास हुई चाकूबाजी की वारदात में तीन युवक सहित दो नाबालिकों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। बताया गया कि गौरी गौरा की शोभा यात्रा के दौरान दो युवकों पर 3 युवक व 2 नाबालिक बालक द्वारा चाकू से वार कर युवराज नाग की हत्या और नीरज नाग को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिस पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई थी। 

विज्ञापन


इस दौरान मुखबिर और अन्य सबूतों के आधार पर दो नाबालिक बालक सहित तीन युवक को पकड़ा गया। जिस पर पकड़े गए आरोपी बाबर खान, रमजान बाबर और हेमंत चेलक सहित दो नाबालिग बालक से पूछताछ की गई। जिसपर आरोपियों ने बताया कि कोलकाता फोटो स्टूडियो पीडी नाला के पास गौरा गौरी में नाचने के दौरान धक्का मुक्की हो गई थी। जिस पर विवाद बढ़ते गया और एक नाबालिक बालक द्वारा युवराज नाग और नीरज नाग पर प्राण घातक चाकू से हमला कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां युवराज नाग की मौत हो गई और बेहतर इलाज के लिए नीरज नाग को रायपुर के अस्पताल रेफर किया गया है जहां उसका इलाज जारी है। वही पुलिस ने इस चाकू बाजी की वारदात में बाबर खान, रमजान बाबर और हेमंत चेलक को गिरफ्तार किया है इसके साथ ही दो नाबालिक बालक को भी पकड़ा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें