फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी: अर्जुनी के दो अलग-अलग गांवों में दो लोगों ने फांसी लगाकर दी जान, छानबीन में जुटी पुलिस

Mon, 30 Dec 2024 11:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

दोनों ही आत्महत्या की वजह अभी अज्ञात है। पुलिस ने मर्ग कायमकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरा मामला
विज्ञापन
युवक ने की खुदकुशी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी के अर्जुनी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ही आत्महत्या का कारण अज्ञात है। अर्जुनी पुलिस ने मर्ग कायमकर आगे की जांच शुरू कर दी है। ग्राम लोहारसी में तिलक उर्फ टिकेश्वरी साहू ने 29 दिसबर को देर शाम अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं मृतक तिलक उर्फ टिकेश्वरी के बड़े भाई लुकेश साहू ने बताया कि छह साल पहले तक तिलक का व्यवहार और हाव-भाव लड़के के जैसा था। लेकिन कुछ सालों से वह लड़कियों की तरह कपड़े पहना था। उसने बताया कि उसके भाई का किन्नर होने का प्रमाण उसके पास अभी नहीं है। फिलहाल पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजन को सौंप दिए। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी खुदकुशी का कारण पता नहीं चल पाया है। उधर, दूसरे मामले में ग्राम तरसींवा निवासी दीनदयाल साहू ने अपने घर में 29-30 दिसंबर की दरम्यानी रात को फांसी लगा ली थी। सोमवार की सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई। जिसके बाद अर्जुनी थाने को सूचना दी गई। सूचना पर अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि अभी खुदकुशी की सही वजह पता नहीं चल पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें