धमतरी जिले के ग्राम पीपरछेड़ी से आया है। जहां नहाने गई दो बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चियों की की उम्र 12 साल बताई जा रही है। वहीं इस घटना की खबर लगते ही पूरे गांव में शोक की लहर है।
गर्मी के मौसम में अक्सर युवा से लेकर बच्चे नहर और तालाब में नहाने जाते हैं। इस दौरान कई लोग अपनी गलती के चलते गहरे पानी या जिनको तैरना नहीं आता है वह भी पानी में कूद जाते हैं और अपनी जान गंवा देते हैं।
विज्ञापन
ऐसा ही एक मामला धमतरी जिले के ग्राम पीपरछेड़ी से आया है। जहां नहाने गई दो बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चियों की की उम्र 12 साल बताई जा रही है। वहीं इस घटना की खबर लगते ही पूरे गांव में शोक की लहर है।
बताया जा रहा है कि ग्राम बसीन निवासी बच्ची ओमलता यादव गर्मी छुट्टी में अपने रिश्तेदार के घर आई थी। जो अपनी हम उम्र दिपाली यादव के साथ नहाने के लिए गांव में स्थित छोटे बांध में गई थी। इसी दौरान दोनों नहाते समय गहरे पानी में चली गईं जिससे दोनों की पानी में डूबने से मौत हे गई।