फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari News: धमतरी में लेन-देन विवाद में हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार; नाबालिग भी पकड़ा गया

Fri, 08 May 2026 09:30 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में पुराने लेन-देन और एक्सीडेंट विवाद को लेकर हुए झगड़े में अन्नु निर्मलकर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। इस वारदात में एक नाबालिग बालक को भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन


प्रार्थी संतोष निर्मलकर ने छह मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि रात्रि करीब नौ बजे महावीर चौक भखारा में उनके पिता अन्नु निर्मलकर का विवाद हुआ। आरोपी चिरंजीवी दीवान उर्फ चीकू और दो अन्य ने पुराने लेन-देन तथा एक्सीडेंट की बात पर झगड़ा किया। विवाद के दौरान गाली-गलौच और मारपीट हुई। शिवम साहू ने धारदार चाकू से अन्नु निर्मलकर के गले पर जानलेवा वार किया।

अन्नु निर्मलकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें वहां मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने चिरंजीवी दीवान उर्फ चीकू को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अन्य आरोपी की तलाश जारी थी। आठ मई को पुलिस ने फरार राहुल कंवर उर्फ राहुल बटन उर्फ सरकार को गिरफ्तार किया। उसे भी जेल भेज दिया गया है। वारदात में शामिल नाबालिग बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें