धमतरी जिले के मगरलोड विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम खिसोरा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक शव देखा गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस चौकी करेली बड़ी और एफएसएल की टीम भी जांच के लिए पहुंची थी।
धमतरी जिले के मगरलोड विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम खिसोरा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक शव देखा गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस चौकी करेली बड़ी और एफएसएल की टीम भी जांच के लिए पहुंची थी। और आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार बताया गया कि 27 दिसंबर को ग्राम खिसोरा में मड़ई मेला का आयोजन किया गया था। वही आज सुबह गांव से बाहर धान खरीदी केंद्र के पास एक युवक मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।बता दें कि शव की पहचान ग्राम खिसोरा निवासी सनत विश्वकर्मा के रूप में हुई है।पुलिस का कहना है की प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत हो रही है। वहीं युवक के गले में भी निशान पाया गया है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।