फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari News: मानसून में जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बताई जरूरी सावधानियां

Tue, 11 Aug 2026 10:17 AM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी

सार

बारिश के मौसम में जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। दूषित पानी और अस्वच्छता से पीलिया सहित कई जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क करते हुए स्वच्छ पानी और सुरक्षित भोजन को लेकर जरूरी सावधानियां बताई हैं।
विज्ञापन
बरसात में जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून के दौरान जलस्रोतों के दूषित होने और आसपास अस्वच्छता के कारण पीलिया सहित विभिन्न जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने, सुरक्षित भोजन लेने और व्यक्तिगत एवं आसपास की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन


पीलिया से बचाव के लिए स्वच्छ पानी का करें इस्तेमाल
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से केवल सुरक्षित और स्वच्छ पानी पीने की अपील की है। आवश्यकता होने पर पानी को अच्छी तरह उबालकर ठंडा करने के बाद ही उपयोग करें। पेयजल को हमेशा ढंककर रखें। भोजन बनाने या खाना खाने से पहले साबुन से हाथ अच्छी तरह धोना भी जरूरी है। विभाग ने खुले में रखे खाद्य पदार्थ, कटे-फटे फल, अस्वच्छ खाद्य सामग्री और दूषित पानी से बनी खाद्य वस्तुओं के सेवन से बचने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें: रायपुर में निकली तिरंगा यात्रा: भक्तिमय हुई राजधानी, गूंजा वंदे मातरम, CM साय बोले-हमारी आन-बान-शान है तिरंगा
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार घर और आसपास पानी का जमाव नहीं होने देना चाहिए। पेयजल स्रोतों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और नालियों तथा गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। सार्वजनिक स्थानों पर शौच करने से बचें और हमेशा शौचालय का उपयोग करें। होटल, ठेले या अन्य स्थानों पर भोजन करते समय भी स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

ये हैं पीलिया के प्रमुख लक्षण
पीलिया के प्रमुख लक्षणों में आंखों और त्वचा का पीला पड़ना, पेशाब का रंग गहरा होना, भूख कम लगना, कमजोरी, मतली और उल्टी शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने से बचें और तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराकर चिकित्सकीय परामर्श लें।
विज्ञापन


जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि स्वच्छ पानी पिएं, सुरक्षित भोजन करें, हाथों की स्वच्छता रखें और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें। जागरूकता और सावधानी अपनाकर पीलिया सहित जलजनित बीमारियों से स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रखा जा सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें