फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: शिक्षा से वंचित तीन छात्र, फीस जमा नहीं होने पर स्कूल से नहीं मिला मार्कशीट व स्थानांतरण प्रमाण पत्र

Tue, 10 Oct 2023 07:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

फीस नहीं देने की वजह से मेनानाईट स्कूल का प्रबंधन हम लोगों को मार्कशीट और शाला स्थानांतरण प्रमाण पत्र नही दिया जा रहा है। जिसके कारण किसी भी सरकारी स्कूल में प्रवेश लेकर पढ़ाई नही कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
तीनों बच्चे कलेक्टोरेट के गेट में बैठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी शहर में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक निजी विद्यालय में फीस नहीं देने के कारण एक ही परिवार के बच्चों को टीसी और मार्कशीट नहीं दिया गया।  जिसके चलते तीनों बच्चे कलेक्टोरेट के गेट में बैठ गए। बच्चों ने बताया कि वर्ष 2020 के शुरुआत में ही उनके पिता की मौत हो गई जिसके कारण घर का पूरा जिम्मा उनकी मां पर आ गया। साल 2020 में मेनोनाईट इंग्लिश सीनियर सेकण्डरी स्कूल में तीनों वार्षिक परीक्षा दिलाने के बाद से हमारी पढ़ाई छूट गई थी। फीस नहीं देने की वजह से मेनानाईट स्कूल का प्रबंधन हम लोगों को मार्कशीट और शाला स्थानांतरण प्रमाण पत्र नही दिया जा रहा है। जिसके कारण किसी भी सरकारी स्कूल में प्रवेश लेकर पढ़ाई नही कर पा रहे हैं।

 

छात्रों ने बताया कि वर्तमान में आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि हम तीनों भाई बहन स्कूल की बकाया फीस दे सकें। दो वर्षों से चाह कर भी पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं और घर पर रहने को मजबूर हैं। वहीं स्कूल संचालक का कहना है कि विद्यार्थी और उनके परिजन स्कूल में टीसी मांगने के लिए पहुंचे ही नहीं है और मेरे से कोई मुलाकात नहीं किए हैं अगर आकर मेरे से मिलते हैं तो निश्चित ही उनको टीसी और मार्कशीट देने में कोई एतराज नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें