फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: अलग-अलग दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, वहीं कई लोग घायल

Mon, 17 Mar 2025 08:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसा हुआ है। जहां बिरेझर चौकी क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे में ग्राम दरबा में देर रात तेज रफ्तार की कहर ने युवकों को रौंद दिया। जिसके चलते तीन युवकों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
अलग-अलग दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसा हुआ है। जहां बिरेझर चौकी क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे में ग्राम दरबा में देर रात तेज रफ्तार की कहर ने युवकों को रौंद दिया। जिसके चलते तीन युवकों की मौत हो गई वही तीन लोग घायल है जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। वही मगरलोड थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुकुल कॉलेज के पास भी एक सड़क हादसा हुआ है।जहां आत्मानंद स्कूल के बच्चे को ले जा रही कर को पीछे से पिकअप वाहन ने ठोकर मार दी जिसके चलते वन में सवार करीब 11 बच्चे को चोट आई है,वही एक घायल हो गया।जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पहला हादसा 
चौकी बिरेझर अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसा 16 मार्च की रात सामने आया था।जहां स्कॉर्पियो वाहन ने टहलने निकले 8 युवकों को ग्राम दरबा नेशनल हाईवे में अपने चपेट में ले लिया।बताया गया कि अभनपुर की ओर से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो क्रमांक CG04LE7333 अनियंत्रित हो गया।और वाहन ने युवकों को रौंद दिया।जिसके चलते तीन युवकों की मौत हो गई।और तीन लोग घायल हो गए। मृत तीनों युवक एक ही गांव के रहने वाले हैं। जिसके चलते हैं गांव में मातम पसर गया है।वही हादसा होने के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया और वाहन मालिक गाड़ी में फंस रहे गया। मौके पर पुलिस पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।एसडीओपी रागिनी तिवारी ने बताया कि फरार ड्राइवर की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। वहीं वाहन मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भावेश साहू पिता कौशल साहू (21), गोलू यादव पिता प्रीतम यादव (24),खिलेश्वर सपहा पिता किसन सपहा(20) की हादसे में मौत हो गई है। वहीं डिगु यादव पिता प्रहलाद यादव, पुष्कर निर्मलकर पिता कन्हैया निर्मलकर, नरेंद्र यादव पिता धनसिंग यादव का इलाज अस्पताल में जारी है, बताया गया कि सभी दोस्त थे और एक ही ग्राम दरबा के रहने वाले थे।

दूसरा हादसा
मगरलोड थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुकुल कॉलेज के पास एक हादसा हुआ है। जहां पर आत्मानंद स्कूल के बच्चे इक्को वैन में सवार होकर बच्चे अपने घर जा रहे थे। तभी पिकअप ने स्कूली बच्चों से भारी वैन को पीछे से ठोकर मार दिया। जिसके चलते पिकअप क्रमांक CG05 AK 9282 पलट गया। इधर ठोकर से स्कूल वैन भी पलट गया।वैन में बैठे 11 बच्चों को हल्की-फुल्की छोटे आई हैं।जिसमें से एक बच्चा के हाथ में फैक्चर होने  से गंभीर हो गया। गंभीर हालत में  अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पिकअप वाहन के फरार ड्राइवर को पुलिस तलाश कर रही है।घायल बच्चों की इलाज मगरलोड अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें