धमतरी में ग्राम सनौद काली मंदिर के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से स्कूल से घर जा रहे एक छात्र की मौत हो गई, वहीं बाइक सवार दूसरा छात्र गंभीर रूप से हुआ घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए धमतरी के डीसीएच अस्पताल लाया गया है। बताया गया कि बालोद जिले के अरमरीकला आत्मानंद स्कूल छात्र उज्जवल साहू और खेमेन्द्र कतलाम गए हुए थे। वही स्कूल की छुट्टी होने पर घर जाते वक्त बाइक सवार उज्जवल साहू कक्षा दसवीं का छात्र निवासी सनौद और खेमेन्द्र कतलाम कक्षा छठवीं का छात्र को ग्राम सनौद काली मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिसके चलते दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं राहगीरों की मदद से दोनों घायल छात्रों को धमतरी के डीसीएच अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उज्जवल साहू को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य छात्र खेमेन्द्र कतलाम गंभीर रूप से घायल है,जिसका इलाज जारी है।