धमतरी पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है, आरोपी ने एक व्यक्ति से लिफ्ट मांगी और फिर चोरी को अंजाम दे दिया।पुलिस ने चोरी के समान को भी आरोपी से जब्त किया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
धमतरी पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है, आरोपी ने एक व्यक्ति से लिफ्ट मांगी और फिर चोरी को अंजाम दे दिया।पुलिस ने चोरी के समान को भी आरोपी से जब्त किया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार संजय मारकंडे निवासी देवरी कचांदुर, जिला बालोद ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 7-8 मई 2026 की दरम्यानी रात को वह अपनी मोटरसाइकिल CG 24 P 9546 से गंगरेल घूमने आया था।
विज्ञापन
वापस लौटते समय अंबेडकर चौक धमतरी में एक अज्ञात व्यक्ति ने उससे लिफ्ट मांगी, जिसे उसने नेहरू गार्डन तक छोड़ा,इसके बाद वह वहीं सो गया।अगले दिन सुबह उठने पर उसकी मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। वही कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश में जुट गई थी।इस दौरान मुखबिर की सूचना मिली कि चोरी की मोटरसाइकिल को एक व्यक्ति आमातालाब रोड क्षेत्र में चला रहा है। जिसकी सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम ने सेन समाज भवन के पास घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा।आरोपी से पूछताछ में अपना नाम पेमन साहू उम्र 31 वर्ष, निवासी खपरी,धमतरी ने उक्त मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल को बरामद किया है।वही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज है।