फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत से ग्रामीणों में आक्रोश

Sat, 11 Oct 2025 10:14 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी के कोलियारी चौक में आंध्र प्रदेश के तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार अशोक सिन्हा को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर तेज वाहनों पर सख्ती की मांग की।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी जिले में फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक बाइक चालक की बड़ी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वरदान एंबुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान, डोमन साहू घटनास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन


मृतक को जिला अस्पताल लाया गया। वही हदसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आक्रोश जताया। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कलारतराई निवासी अशोक सिन्हा बाइक से कुछ काम से कही गया हुआ था। वहीं काम खत्म करके अपने घर लौट रहे थे। तभी अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोलियारी के चौक में आन्ध्र प्रदेश पासिंग ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

ट्रक के नीचे अशोक बुरी तरह से फंस गए थे। सूचना मिलते ग्रामीण एकत्रित हो गए। इस दौरान ग्रामीण आक्रोशित हो गए और कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि आए दिन बेलगाम तेज रफ्तार गाड़ियों के चलते किसी न किसी की मौत हो रही है।
विज्ञापन


इन तेज रफ्तार वाहनों पर जल्द लगाम लगाई जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो आए दिन किसी न किसी की मौत इन सड़क हादसे में होती रहेगी। वहीं सूचना मिलने पर वरदान एंबुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान, डोमन साहू घटनास्थल पहुंचे कर मृतक को जिला अस्पताल लाया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें