फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी: आईटी अधिकारी बता डॉक्टर के घर में घुसे सात लोग, घंटों तक करते रहे छानबीन, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 18 Nov 2025 07:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी के प्रसिद्ध पैथोलॉजिस्ट के घर में 7 लोग घुस गए थे,जो अपने आप को आईटी का अधिकारी बता रहे थे।करीब डेढ़ घंटे तक जांच पड़ताल के बाद वापस चले गए। इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन
डॉक्टर की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी के प्रसिद्ध पैथोलॉजिस्ट के घर में 7 लोग घुस गए थे,जो अपने आप को आईटी का अधिकारी बता रहे थे।करीब डेढ़ घंटे तक जांच पड़ताल के बाद वापस चले गए। इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया था। बता दे कि धमतरी में रत्नाबांधा रोड स्थित डॉक्टर दिलीप राठौड़ का घर है। जिनके घर 7 लोग घुस गए थे, और अपने आप को इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी बताया,जो जांच के लिए आने की बात डॉक्टर से बोला।

विज्ञापन


डॉक्टर दिलीप राठौड़ की पत्नी भावना राठौड़ ने बताया कि दो कार में 7 लोग आए थे और अपने आप को आईटी का अधिकारी बता कर पूरे घर की जांच की। करीब डेढ़ घंटे तक घर मे रुके हुए थे, साथ ही सभी का मोबाइल जब्त कर लिया था।वही जांच के बाद सभी लोग चले गए और कुछ देर बाद फिर आने की बात कही थी। लेकिन काफी समय बाद भी वापस नही आया,जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और जांच पड़ताल किया। वही डॉक्टर की पत्नी ने कहा कि इस घटना से पूरा परिवार भयभीत है, ऐसे में परिवार ने सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल अब तक पता नही चल पाया है कि डॉक्टर के घर आये 7 लोग कौन थे, जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें